दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियां, Xiaomi और Apple, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में प्रवेश करने के लिए तैयार हो रही हैं। जहां अपकमिंग ऐपल कार को लेकर अफवाहें हैं, वहीं लोग शाओमी की ईवी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों कंपनियां स्मार्टफोन बाजार में बेहद सफल रही हैं।
अब Xiaomi जल्द ही एक कम कीमत वाली EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले ही इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के लिए समर्पित एक नई फर्म Xiaomi EV को पंजीकृत कर लिया है।
भारत में बढ़ा EV मार्केट
भारत में हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का बाजार काफी बढ़ा है। महिंद्रा और टाटा ऐसी दो कंपनियां हैं जो इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। Tata की Nexon EV विशेष रूप से अच्छा कर रही है। सरकार ईवी के विकास और उपयोग को आसान बनाने के लिए काम कर रही है।
आएगी Xiaomi EV
शाओमी ने कहा है कि वह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के उत्पादन और विकास में 10 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाओमी की पहली ईवी कार सेडान या एसयूवी हो सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा है।
2024 में सड़कों पर दिख सकती है Xiaomi EV
कार कंपनी श्याओमी मोटर्स का पंजीकरण पिछले साल बीजिंग में हुआ था। अनुमान है कि कंपनी 2024 में उत्पादन शुरू कर देगी। Xiaomi के सीईओ का कहना है कि परीक्षण शुरू हो गया है और 2024 में देश भर में 140 परीक्षण वाहन तैनात किए जाएंगे।
इतनी हो सकती है कीमत
Xiaomi की नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत 40,000 डॉलर से अधिक बताई जा रही है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।