मारुति ने लॉन्च की Flex-Fuel पर चलने वाली WagonR, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी जाइए भूल, जाने पूरी जानकारी

Millind Goswami
2 Min Read

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली वैगनआर लेकर आई है। फ्लेक्स फ्यूल का मतलब है कि इसे पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण पर चलने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने दिल्ली में आयोजित SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के एक इवेंट में अपनी वैगनआर के प्रोटोटाइप मॉडल को पेश किया है।

कार के लिए E20 (20% इथेनॉल युक्त गैसोलीन) बीच और E85 (85% इथेनॉल युक्त पेट्रोल) में इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रणों पर चलने के लिए डिज़ाइन किया गया। इस वैगनआर का अनावरण सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया।

क्या होता है Flex Fuel

फ्लेक्स-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि इसे वैकल्पिक ईंधन भी कहा जाता है। यह पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। फ्लेक्स फ्यूल इंजन पूरी तरह से पेट्रोल या फिर इथेनॉल पर भी चल सकते हैं। फ्लेक्स (Flex) अंग्रेजी के शब्द फ्लेक्सिबल (Flexible) से लिया गया है।

Maruti Suzuki एक नयी WagonR पर काम कर रही है जो कुछ सालों में आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी. वे इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड इलेक्ट्रिक, सीएनजी, बायो-गैस, इथेनॉल और फ्लेक्स-फ्यूल सहित विभिन्न प्रकार के ईंधन पर शोध कर रहे हैं। कंपनी मार्च 2023 तक अपने सभी मॉडलों को ई20 ईंधन के अनुरूप बनाने की योजना बना रही है।

गडकरी ने गिनाए Flex Fuel के फायदे

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए देश को फ्लेक्स फ्यूल और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में 40 फीसदी प्रदूषण की वजह पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन हैं।

Share this Article
Leave a comment