किआ ने भारतीय ऑटो मार्केट में सेल्टोस के साथ एंट्री की थी जो भारत में लॉन्च होने के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सेल्टोस ने कंपनी को भारत में कारोबार जमाने में बहुत मदद की। एसयूवी को लॉन्च होने के बाद से ही अच्छी डिमांड मिली।
इसके बाद कंपनी की सोनेट और इसी साल लॉन्च हुई कैरेंस एमपीवी को भी ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यह कंपनी के लिए बेस्ट सेलर कारें बन गई हैं। चलिए, नवंबर में हुई इनकी बिक्री के बारे में और अधिक जानकारी देते है।
Kia Seltos (किआ सेल्टोस)
Kia Seltos पहली कार थी जिसे किआ ने भारत में बनाया था। यह किआ के लिए लॉन्च होने के बाद से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है और बाजार में हुंडई क्रेटा के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।
किआ ने पिछले महीने (नवंबर 2022) में सेल्टोस की 9,284 यूनिट बेची हैं। यह नवंबर 2021 में बेची गई 8,859 यूनिट्स से 5 फीसदी ज्यादा है।
नवंबर 2022 में किआ की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार सोनेट सब-4 मीटर एसयूवी रही। यह कार दिखने में Hyundai Venue और Maruti Brezza जैसी ही है, लेकिन इसमें Venue से काफी समानता है।
Kia Sonet (किआ सोनेट)
नवंबर 2022 में किआ ने सोनेट की 7,834 यूनिट बेची हैं जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 4,719 यूनिट की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Kia Carens (किआ कैरेंस)
कैरेंस एमपीवी भारत में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला किआ मॉडल है। नवंबर 2022 में किआ ने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ते हुए एमपीवी की 6,360 यूनिट बेचीं।