Royal Enfield Super Meteor 650 अगले साल लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला उत्पाद होगा। नए क्रूजर को पहली बार मिलान में 2022 EICMA में देखा गया था। इसके बाद से इसने गोवा में राइडर मेनिया में अपनी भारतीय शुरुआत की।
मॉडल जनवरी 2023 के पहले कुछ हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। आइए आपको इसके बारे में 5 फैक्ट्स बताते हैं।
- रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 को दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और टूरर में उपलब्ध कराया जाएगा, जिनकी कीमत क्रमशः 3.5 लाख रुपये और 4 लाख रुपये के आसपास होने का अनुमान है। यह देश में रॉयल एनफील्ड की सबसे महंगी पेशकश होगी।
- स्टैंडर्ड वेरिएंट एस्ट्रल (ब्लैक, ब्लू, ग्रीन) और इंटरस्टेलर (ग्रे और ग्रीन) कलर स्कीम में आएगा। वहीं, टूरर वर्जन सेलेस्टियल (रेड और ब्लू) कलर ऑप्शन में हो सकता है। टूरर वेरिएंट में विशेष रूप से बड़ी विंडस्क्रीन और पीछे बैठने वाले के लिए बड़ी सीट उपलब्ध होगी।
- Royal Enfield Meteor 650 ब्रांड का तीसरा मॉडल होगा, जिसे RE के 650cc प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है। हालांकि, इसमें ऑल न्यू चेसिस है। बाइक की कुल लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 2260mm, 890mm (बिना मिरर के) और 1155mm है।
- इसका व्हीलबेस 1500mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है. क्रूजर की सीट हाइट 740mm है। इसका कर्ब वेट 241 किग्रा (90% फ्यूल और ऑयल के साथ) है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15.7 लीटर की है।
- इसमें 648 सीसी, एयर एंड ऑयल-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन है। बाइक निर्माता का कहना है कि यह 7,250rpm पर 47bhp की मैक्स पावर और 5,650rpm पर 52Nm पीक टार्क देता है। इसमें 6-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स है।