कार निर्माताओं के लिए यह साल अच्छा जा रहा है। कार की बिक्री के मामले में कई कंपनियों की शानदार ग्रोथ रही है। टाटा मोटर्स उनमें से एक है। अब टाटा मोटर्स ने एक और बिक्री मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने 2022 में पांच लाख (5 लाख) से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स बेचे हैं।
कंपनी साल का अंत करीब 5.25 लाख यूनिट्स के साथ करना चाह रही है। 1998 में टाटा मोटर्स की शुरुआत के बाद से यह अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। 2021 की तुलना में टाटा मोटर्स की ग्रोथ 59 फीसदी रही है। इससे पहले 2021 में कार निर्माता ने 3.31 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी।
एसयूवी की उच्च मांग के कारण टाटा मोटर्स को हाल ही में काफी सफलता मिली है। कंपनी का Nexon मॉडल बेस्ट सेलर रहा है और बिक्री के मामले में इसने Hyundai Creta को भी पीछे छोड़ दिया है. इसने Tata Motors को भारत में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला कार ब्रांड बना दिया है।
टाटा मोटर्स की छोटी एसयूवी टाटा पंच को भी खूब प्यार मिल रहा है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। Nexon, Togor और Tiago के साथ कंपनी के EV लाइनअप ने Tata Motors को इलेक्ट्रिक कारों में भी नंबर वन बना दिया है। Tata Tigor EV भारत में कंपनी की सबसे सस्ती EV है।
टाटा मोटर्स ने भी इसी साल सीएनजी वाहन बनाना शुरू किया क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीदना चाह रहे हैं। कंपनी की टिगोर और टियागो कारें अब सीएनजी वर्जन में आती हैं, यानी इनका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की ऐसी ही कारों से है।