अगर आपकी कारों में दिलचस्पी है तो आपने बार-बार व्हीलबेस का नाम सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कारों में व्हीलबेस क्या होता है। दरअसल, कार का व्हीलबेस आगे और पीछे के पहियों के केंद्रों के बीच की दूरी होती है।
इसलिए, यह कार की पूरी लंबाई की तुलना में छोटा होता है। जैसा कि आप ऊपर दी गई तस्वीर में देख सकते हैं। कार के आगे वाले पहियों के केंद्र से पीछे वाले पहियों के केंद्र की दूरी कम है जबकि कार की लंबाई ज्यादा है।
कार के व्हीलबेस को अलग से दिखाया गया है। कार रोल्स-रॉयस फैंटम है. इसका व्हीलबेस 3,820mm का है जबकि कार की कुल लंबाई 5,982mm है।
व्हीलबेस एक कार में दो पहियों के बीच की दूरी है। यह आमतौर पर मिलीमीटर या सेंटीमीटर में मापा जाता है। उत्तरी अमेरिका में इसे इंच में मापा जाता है। भारत में इसे मिलीमीटर में मापा जाता है। व्हीलबेस का आकार कार निर्माता जैसा चाहे वैसा हो सकता है।
कोई मानक आकार नहीं है। आम तौर पर, शहरी कारों का व्हीलबेस लगभग 2400 मिमी होता है। पारिवारिक हैचबैक कारों में लगभग 2700 मिमी का व्हीलबेस हो सकता है। बड़ी एसयूवी और बड़ी सेडान कारों का व्हीलबेस और भी लंबा हो सकता है।
कार का व्हीलबेस आगे और पीछे के पहियों के बीच की दूरी है। यह कार के इंटीरियर और सवारी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है क्योंकि अधिकांश इंटीरियर पहियों के बीच में होता है। लंबे व्हीलबेस वाली कार में छोटे व्हीलबेस वाली कारों की तुलना में अंदर ज्यादा जगह होगी।
कई लक्ज़री कारें ‘स्टैंडर्ड’ और ‘लॉन्ग’ व्हीलबेस वेरिएंट में आती हैं। स्टैंडर्ड व्हीलबेस वेरिएंट में कम जगह है जबकि लंबे व्हीलबेस वेरिएंट में ज्यादा जगह है। साथ ही, लंबे व्हीलबेस वाली कारों की राइड क्वालिटी छोटी व्हीलबेस कारों की राइड क्वालिटी से काफी बेहतर होती है।