अगर आप सस्ते में एक अच्छी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। साल खत्म होते-होते कई कार कंपनियां अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप 31 दिसंबर तक कार खरीदते हैं तो आप 1.5 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।
हालांकि, अगर आप कार खरीदने के लिए नए साल तक इंतजार करते हैं, तो आप इन शानदार ऑफर्स से चूक जाएंगे। यहां जानिए कौन सी कंपनियां क्या ऑफर कर रही हैं।
Hyundai की कार पर सबसे ज्यादा छूट
Hyundai कंपनी दिसंबर 2022 में अपनी कुछ कारों पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। उदाहरण के तौर पर अगर आप Grand i10 Nios कार खरीदते हैं तो आपको 63,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
अगर आप i20 कार खरीदते हैं तो आप 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। सबसे बड़ा डिस्काउंट Hyundai KONA इलेक्ट्रिक कार पर दिया जा रहा है, जहां आप 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Honda Cars पर 72,000 का डिस्काउंट
जापानी कंपनी होंडा भी अपनी कारों की बिक्री पर कई तरह के ऑफर (Honda Car Offers December 2022) कर रही है। कंपनी सबसे ज्यादा छूट मिड साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी (पेट्रोल) पर दे रही है। इस गाड़ी को खरीदने पर आपको 72,340 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
इसके अलावा होंडा डब्ल्यूआर-वी, होंडा जैज, होंडा सिटी 4th जेनरेशन और 5th जेनरेशन न्यू होंडा अमेज कार की खरीद पर कई तरह के ऑफर मिल रहे हैं।
Renault की कार खरीदने पर भी शानदार ऑफर
रेनॉ कंपनी भी बिक्री बढ़ाने के लिए ऑफर (Renault Car Offers December 2022) देने के मामले में पीछे नहीं है। कंपनी अपनी काइगर और ट्राइबर गाड़ी की बिक्री पर इस महीने 50 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं रेना क्विड पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Tata Motors दे रही इतना डिस्काउंट
टाटा कंपनी साल खत्म होने से पहले ज्यादा से ज्यादा वाहन बेचने के लिए दिसंबर में विभिन्न वाहनों पर छूट (Tata Motors Car Offers December 2022) की पेशकश कर रही है। 65,000 रुपये तक की छूट के साथ सबसे बड़ी छूट सफारी, हैरियर, टियागो और टिगोर मॉडल पर उपलब्ध है। ये छूट केवल 31 दिसंबर तक उपलब्ध है, जिसके बाद वाहन अपने नियमित मूल्य पर वापस आ जाएंगे।